फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजयनगर में नाले का लेवल निकालने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। संजयनगर और आसपास के इलाके में जलभराव की दिक्कत खत्म करने के प्रयास होने लगे हैं। रविवार को नगर निगम की टीम ने नाले का लेवल निकालने का काम शुरू कर दिया है। दो दिन में यह काम पूरा हो जाएगा, इसके बाद नालों का ढलान सही किया जाएगा और मुख्य नाले को चौड़ा करके गहराई बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

पिछले साल अगस्त माह में संजयनगर में जलभराव को लेकर काफी बवाल हुआ था। बारिश के दौरान संजयनगर के अलावा रेजीडेंसी गार्डन, सिटी हार्ट और नीलकंठ कॉलोनियों में भी काफी पानी भर गया था। उस दौरान मेयर उमेश गौतम और निगम अफसरों ने समाधान का आश्वासन दिया था। इस बार अमर उजाला ने बरसात शुरू होने से करीब छह महीने पहले ही वहां की समस्याएं प्रकाशित कीं तो निगम अफसर वहां के हालात सुधारने को संजीदा हुए। प्लानिंग के बाद रविवार को एई सुशील सक्सेना, जेई केके रस्तोगी एवं सहयोगी संजीव कुमार के साथ संजयनगर पहुंचे। आईओपी पैटर्न ऑटोमेटिक मशीन के जरिये संजयनगर रोड पर बने नालों का लेवल निकालने का काम शुरू कर दिया। जेई ने बताया कि यह काम दो दिन में पूरा हो जाएगा। लेवल निकालने के बाद नालों का ढलान सही होगा और पीलीभीत बाईपास की ओर जाने वाले नाले का चौड़ीकरण करके गहराई बढ़ाई जाएगी।

संजयनगर में नालों का लेवल निकालने का काम शुरू कर दिया गया है। जरूरत के अनुसार नालों का ढाल एवं गहराई सही करके जलभराव की समस्या से निजात दिलाई जाएगी। - राजेश श्रीवास्तव, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें