फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैदान में देव भूमि की झलक दिखलाएंगी 54 टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उत्तरायणी मेले को खास बनाने के लिए तैयारियां तेजी से शुरू हो गई हैं। एक ओर बरेली क्लब मैदान मेें देवभूमि के दर्शन कराने की तैयारी चल रही है तो दूसरी ओर, देवभूमि की सांस्कृतिक परिवेश से रूबरू कराने की रिहर्सल शुरू हो गई है। मेले के तहत सांस्कृतिक प्रभारी पूरन सिंह ‘दानू’ और जगदीश आर्या के नेतृत्व में सांस्कृतिक कला मंच सिविल लाइन की टीम ने रविवार को कमिश्नरी में रिहर्सल की। अबकी बार की रंगयात्रा में दर्जन भर स्कूलों के करीब 500 बच्चे अपनी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
विज्ञापन

मैदान में देवभूमि की झलक के दर्शन कराने के लिए अबकी बार उत्तराखंड से पिछले वर्षों से अधिक टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। जो मंच पर एकल, सामूहिक नृत्य और गायन से जलवा बिखेरने को तैयार हैं। आरसी शर्मा ने बताया कि पूर्व में टीमों से संपर्क आखिर में होने से बेहतरीन टीमें नहीं मिल पाती थीं। ऐसे में इस बार बेहतरीन टीमों से संपर्क कर उन्हें आमंत्रित कर लिया गया है। जिसमें अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, हल्द्वानी, नैनीताल, देहरादून, टिहरी गढ़वाल की टॉप टीम शामिल हैं। एनडी पांडे ने बताया कि रविवार को बरेली के स्कूलों की टीमों ने उत्तरखंड के सांस्कृतिक नृत्य की रिहर्सल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें