फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान में सूबे में पांचवें स्थान पर शाहजहांपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता अभियान में सूबे में पांचवें स्थान पर रहे शाहजहांपुर के लिए डीएम अमृत त्रिपाठी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने विशेष सम्मान से नवाजा है। यह सम्मान स्वच्छता जागरूकता के लिए बेहतर काम पर मिला है। स्वच्छता मुहिम में शिक्षा, सूचना और संवाद में शाहजहांपुर ने सर्वाधिक अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन

जिले में 15 दिसंबर तक आयोजित स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा में डीएम अमृत त्रिपाठी ने स्वच्छता अभियान को लेकर एक नई मुहिम शुरू करते हुए सफाई पसंद लोगों को स्वच्छता सम्राट और गंदगी फैलाने वालों को कूड़ा प्रेमी के खिताब से नवाजा। नगर निगम के 44 वार्डों में 366 लोगों को डीएम और जिला स्तरीय अधिकारियों ने नियमित निरीक्षण कर स्वच्छता सम्राट के खिताब दिए। 1776 ऐसे लोगों को प्रशंसा पत्र दिए जो खुद ही अपने घरों के आसपास सफाई करते पाए गए। स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा में शाहजहांपुर के चार वार्ड शामिल हुए। स्वच्छता के प्रति इस मुहिम ने लोगों के नजरिया को भी बदला। हालांकि, प्रदेश स्तर पर कोई वार्ड जगह नहीं बना सका, लेकिन डीएम अमृत त्रिपाठी को स्वच्छ भारत मिशन के लिए विशेष आईईसी पुरस्कार दिया गया। स्वच्छता के लिए सूचना, शिक्षा और संवाद पर उन्होंने बेहतर काम किया। इससे लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा हुई। लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में नगर आयुक्त विद्या शंकर सिंह, डीपीएम एसबीएम मोहम्मद सैफ भी शाहजहांपुर की ओर से रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें