फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैज की किताब का विमोचन एवं सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उर्स-ए-रजवी के मंच से नबीरे आला हजरत मौलाना तौसीफ रजा खां के साहबजादे मौलाना फैज रजा खां की लिखी किताबों का विमोचन दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हान रजा खां ने किया। साथ ही मिस्र से पढ़ाई मुकम्मल करके वापसी पर सम्मान भी किया।
विज्ञापन


जायरीन के लिए चलर्वाए मुफ्त ई-रिक्शा
बरेली। उर्स आला हजरत के मौके पर जारीन के लिए मुफ्त ई-रिक्शा चलवाए गए। रिक्शा रेलवे स्टेशन, उर्स स्थल इस्लामिया कॉलेज और पुराना रोडवेज बस अड्डे से जायरीन को उनकी मंजिल तक पहुंचाते रहे। इसकी व्यवस्था स्वयंसेवी जहीर अहमद के नेतृत्व में की गई। इसमें डॉ. कदीर अहमद, हाजी जावेद और हाजी चांद का सहयोग रहा।

जायरीन को बांटे कंबल, जैकेट
बरेली। उर्स के मौके पर रजा एक्शन कमेटी (आरएसी) की ओर से जायरीन को जैकेट और कंबल बांटे गए। यह कार्यक्रम कमेटी मुखालय नबीरे आला हजरत एवं नवासे मुफ्फसिरे आजम मौलाना अफरोज रजा कादरी की सरपरस्ती और आरएसी उपाध्यक्ष मौलाना अदनान रजा कादरी की सदारत में हुआ। इस दौरान हम्माद मियां, अब्दुल्ला मियां, मौलाना हाफिज इमरान खां, सलीम खां, अबरार खां, मोहम्मद सैफुर खां, अब्बास रजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


परिंदों को किया आजाद
बरेली। उर्स के मौके पर जन सेवा टीम की ओर से कुल शरीफ के दौरान परिंदों को छोड़कर शांति और सौहार्द का पैगाम दिया गया। इसमें बरेली हज सेवा समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री हाजी अताउर्रहमान, टीम के अध्यक्ष पम्मी खां वारसी, इंजीनियर अनीस अहमद खां, मोहसिन इरशाद, हाजी यासीन कुरैशी आदि मौजूद रहे।

यातायात व्यवस्था में किया सहयोग
बरेली। महानगर राष्ट्रीय कौमी एकता संगठन के अध्यक्ष अफरोज मियां मुल्लाजी और महामंत्री सर्वेश मौर्य के नेतृत्व में उर्स में तीनों दिन यातायात व्यवस्था में सहयोग किया गया। खोए बच्चों को उनके माता पिता से मिलवाने का भी काम किया। इसमें सरन जीत सिंह, हाजी सरकार हुसैन, विशाल आहूजा, हाजी नजमुल इस्लाम आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें