फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने जारी किया प्रवेश परीक्षा का परिणाम

Sat, 09 Jun 2018 02:00 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
विज्ञापन
 एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को एमएससी, एलएलएम, एमएड समेत कई विषयों की प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। काउंसिलिंग का शेड्यूल भी एक सप्ताह के अंदर जारी कर दिया जाएगा। वहीं, बीपीएड का रिजल्ट फिजिकल का टेस्ट होने के बाद जारी होगा।
विज्ञापन

बीएलएड में अमरोहा के नेपाल सिंह ने प्रथम रैंक हासिल की है। इसमें करीब ढाई हजार अभ्यर्थी बैठे थे। बीएससी नर्सिंग में शाहजहांपुर की विनायिका प्रथम रही हैं। इसमें 267 अभ्यर्थी थे। एलएलएम में बरेली की अलवीरा ने टॉप किया है। एमएड में बिजनौर की गुलिस्ता ने प्रथम रैंक हासिल की है। इसमें करीब ढाई हजार अभ्यर्थी थे। एमफिल अर्थशास्त्र में पीलीभीत की प्रीति देवी और एमफिल इतिहास में बिजनौर के सत्यवीर टॉपर बने। एमएससी बॉटनी में संभल की अनुष्का चौहान, केमिस्ट्री में बरेली के दिनेश पटेल, पर्यावरण विज्ञान में बरेली के विनोद कुमार, इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री में पीलीभीत की सना मलिक, गणित में बरेली की पूजा सिंह, फिजिक्स में अमरोहा के सचिन कुमार, जूलॉजी में बदायूं के प्रसाद शर्मा ने प्रथम रैंक हासिल की है। एमएससी के सभी विषयों में करीब साढ़े नौ हजार अभ्यर्थी थे।
विज्ञापन



बीएलएड में टॉप थ्री
नाम रैंक
नेपाल सिंह अमरोहा 1
रिकुल सैनी संभल 2
विनय कुमार संभल 3

बीएससी नर्सिंग में टॉप थ्री
विनायिका बाजपेई शाहजहांपुर 1
अभिनय रॉबिन्सन शाहजहांपुर 2
अर्पित कुमार शाहजहांपुर 3

एलएलएम में टॉप थ्री
अलवीरा आफताब बरेली 1
नितिन गंगवार बरेली 2
निधि मित्तल अलीगढ़ 3

एमएड में टॉप थ्री
गुलिस्ता गौहर बिजनौर 1
सोनम कुमारी संभल 2
अंशु कुमार खीरी 3

एमफिल अर्थशास्त्र में टॉप थ्री
प्रीति देवी पीलीभीत 1
नीतिश कुमार बरेली 2
डिंपल कुमार संभल 3

एमफिल इतिहास में टॉप थ्री
सत्यवीर सिसोदिया बिजनौर 1
भावीताविया कुमार बिजनौर 2
नदीम अहमद बरेली 3

एमएससी बॉटनी प्लांट साइंस में टॉप थ्री
अनुष्का चौहान संभल 1
शशांक नारायण बिजनौर 2
नाजिश अख्तर अमरोहा 3

एमएससी केमिस्ट्री व एप्लाइड केमिस्ट्री में टॉप थ्री
दिनेश पटेल बरेली 1
अभिनव दीक्षित बरेली 2
सचिन गंगवार शाहजहांपुर 3

एमएससी पर्यावरण साइंस में टॉप थ्री
विनोद कुमार बरेली 1
प्रज्ञा गुप्ता बरेली 2
महक खान रामपुर 3

एमएससी इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री में टॉप थ्री
सना मलिक पीलीभीत 1
शिवानी जोशी बदायूं 2
रवि कुमार रामपुर 3

एमएससी गणित में टॉप थ्री
पूजा सिंह बरेली 1
राघवेंद्र सिंह बरेली 2
अवनीश कुमार बरेली 3

एमएससी फिजिक्स में टॉप थ्री
सचिन कुमार अमरोहा 1
पीयूष त्रिपाठी शाहजहांपुर 2
अंशुल शर्मा बदायूं 3

एमएससी जूलॉजी में टॉप थ्री
प्रसाद शर्मा बदायूं 1
सामिया बी बिजनौर 2
वाजिहा नाज रामपुर 3
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें