फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कॉलेज ममें स् थारयी शिक्षकों की नियुक्ति में कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज प्रशासन ने वर्तमान सत्र में अस्थाई शिक्षकों की संख्या में पचास फीसदी कटौती का निर्णय लिया है। प्रबंधन का कहना है कि फंड की कमी के कारण यह कदम उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में हर साल 107 अस्थायी शिक्षक रखे जाते थे। प्रत्येक वर्ष इनका नवीनीकरण होता है। वर्तमान सत्र में प्रबंधन ने फंड की कमी का हवाला देते हुए अस्थायी कर्मचारियों की संख्या कम कर दी थी जिसे लेकर काफी हंगामा हुआ था। हालांकि बाद में उन्हें रखना पड़ा। प्रबंधन ने अब अस्थायी शिक्षकों की नियुक्ति में भी कटौती का फैसला किया है। सोमवार को जारी अस्थायी शिक्षकों की सूची में पचास फीसदी नाम ही शामिल किए गए।
बरेली कॉलेज में व्यवस्थाएं बनाने में अस्थायी शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। कक्षाओं के संचालन और परीक्षा के दौरान भी इनकी भूमिका अहम होती है। इस बार सत्र भी लेट हो चुका है। 18 सितंबर से इंप्रूवमेंट परीक्षाएं भी शुरू होने वाली हैं। ऐसे में कॉलेज में व्यवस्था बनाना बड़ी चुनौती है। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा ने बताया कि फिलहाल पिछले साल के मुकाबले मात्र पचास फीसदी अस्थायी शिक्षकों को ही नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं। आगे जरूरत के अनुसार कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें