फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएलबी की काउंस लिंग का पहला राउंड पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अकेले बरेली कॉलेज की एलएलबी की 320 सीटों के लिए एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में हुई काउंसलिंग का पहला राउंड पूरा हो गया। जनरल, ओबीसी, एससी-एसटी और स्पेशल कोटे में कुल 230 प्रवेश हुए जबकि 90 सीटें खाली रह गईं। इसमें जनरल गर्ल्स कोटे की 21 सीटें है। जनरल ब्वॉयज की सीटें पहले दिन ही भर गई थी। अब ओबीसी की 16 और एससी व एसटी की 53 सीटें खाली रह गई हैं। विश्वविद्यालय दूसरे राउंड की काउंसलिंग में इन सीटों पर प्रवेश लेगा।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज की काउंसलिंग पूरी होने के बाद सोमवार को विश्वविद्यालय प्राइवेट कॉलेजों में एडमिशन के लिए निर्देश जारी करेगा। बरेली और मुरादाबाद मंडल में एलएलबी के 100 से ज्यादा कॉलेज हैं जहां करीब 13.5 हजार एडमिशन होने हैं। बरेली कॉलेज की काउंसलिंग के कारण इन कॉलेजों में प्रवेश रुके हुए थे। संभावना है कि सोमवार को इनको प्रवेश की अनुमति जारी कर दी जाए। एंट्रेंस सेल के कोआर्डिनेटर डॉ. योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि बरेली कॉलेज की काउंसलिंग की पूरी हो गई है। प्राइवेट कॉलेजों के एडमिशन को लेकर सोमवार को निर्देश जारी करेंगे। जल्द एडमिशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कक्षा शुरू करने पर फोकस किया जाएगा। बता दें कि इस बार विश्वविद्यालय ने मान्यता का सर्टिफिकेट न मिलने के कारण केजीके कॉलेज मुरादाबाद के एडमिशन नहीं किए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें