फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़े पहरे में एक जुलाई को मतदान होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी(पंचायत) डॉ. पिंकी जोवल ने जिले में चार क्षेत्र पंचायत सदस्यों (बीडीसी) और आठ ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर उप चुनाव को अधिसूचना जारी कर दी है। एक जुलाई को इन पदों के लिए मतदान होगा। तीन जुलाई को मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विकास खंड, नवाबगंज के क्षेत्र पंचायत का वार्ड नंबर 94, भदपुरा ब्लाक के वार्ड 56 और बिथरी चैनपुर के वार्ड 36 अनारक्षित हैं। जबकि विकास खंड भोजीपुरा का वार्ड 24 अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। इन चारों वार्डों में उप चुनाव होना है। इसके अलावा फतेहगंज पश्चिमी की ग्राम पंचायत अगरास के वार्ड 11 और बहेड़ी की ग्राम पंचायत भाजपुर जोगीठेर का वार्ड 7 अनारक्षित है। बहेड़ी की ग्राम पंचायत रजपुरा के वार्ड 13 और मझगवां के शेखूपुर खालसा के वार्ड एक को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। भुता के इनायतपुर गांव के वार्ड नौ अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। मीरगंज के ग्राम पंचायत फिरोजपुर का वार्ड 12 और बिथरी चैनपुर की ग्राम पंचायत मनपुरिया दलेल गांव के वार्ड 11 को महिला के लिए आरक्षित है। चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी अभिजीत मुखर्जी ने बताया कि 20 जून को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक निर्देशन पत्रों को जमा करने की अंतिम तिथि है। 22 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 24 जून को नाम वापसी होगी। इसी दिन अपरान्ह तीन बजे चुनाव चिन्ह दे दिए जाएंगे। एक जुलाई को मतदान होगा। तीन जुलाई को मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें