फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजल्ट के साथ इस बार टॉपर्स के अंक भी लुढ़के

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इस बार जिले का रिजल्ट तो लुढ़का ही साथ ही टॉपर्स के अंकों में भी कमी आई। पिछले साल के मुकाबले इस बार टॉपर्स के अंकों में काफी गिरावट आई। पिछले साल जय नारायण के ब्रिजेश ने 96.20 फीसदी अंक हासिल करके जिले में पहला स्थान हासिल किया था इस बार कांती कपूर की उपासना 94.40 फीसदी अंकों के साथ जिला टॉपर बनीं यानी टॉपर के ही अंकों में 1.80 फीसदी की गिरावट आई।
विज्ञापन

दूसरे नंबर के टॉपर के इस बार 92.4 फीसदी अंक आए जो पिछले साल 95.8 फीसदी था यानी इसमें भी 3.4 फीसदी की गिरावट आई। तीसरे नंबर पर 91.4, चौथे पर,90.4 फीसदी अंक आए जबकि पिछले साल तीसरे नंबर पर 95 और चौथे नंबर पर 94.4 फीसदी अंक आए थे। पिछले साल टॉप टेन की शुरुआत 93.6 फीसदी अंकों से हुई थी जो इस बार 89.20 फीसदी रहा। यानी टॉप टेन में 4.4 फीसदी की गिरावट आई।

इस बार कुछ फीसदी रिजल्ट कम रहा है। रुहेलखंड परिक्षेत्र के ओवरआल परिणाम में गिरावट आई है। इसका कारण परीक्षा केंद्रों पर ढिलाई न देना भी हो सकता है। केंद्रों पर जो सुरक्षा व्यवस्था की गई थी उसका असर तो पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विनोद कृष्ण, क्षेत्रीय सचिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें