फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवीण कुमार नए मुख्य आयकर आयुक्त बने

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पिछले दो वर्षों से रिक्त चल रहे मुख्य आयकर आयुक्त पद पर प्रवीण कुमार नियुक्त किए गए हैं। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने जलपाईगुड़ी से पदोन्नत कर उन्हें बरेली में तैनात किया है।
विज्ञापन

दो वर्षों से बरेली में आयकर और मुख्य आयकर आयुक्त पद नहीं भरे गए हैं। पिछले वर्ष जुलाई में जब संतोष गंगवार केंद्र में वित्त राज्य मंत्री बने तब उन्होंने दोनों पद भरवाने का वादा किया था, लेकिन कोई भी अधिकारी बरेली जैसे शहर में नहीं आना चाहता था। विभाग में इन दिनों पदोन्नति प्रक्रिया चल रही है, इससे बरेली में चीफ कमिश्नर पद भरा गया, जबकि कमिश्नर का नाम तय नहीं हो पाया। लखनऊ निवासी प्रवीण कुमार 19 जून को पद भार ग्रहण करेंगे। चीफ कमिश्नर का कार्यक्षेत्र बरेली, मुरादाबाद मंडल और जिला सीतापुर, खीरी और हरदोई है। उधर, केंद्रीय प्रत्यक्ष प्रवर्तन निदेशालय ने अतिरिक्त आयुक्त वृंदा देसाई को आगरा स्थानांतरित कर दिया है, उनके स्थान पर लखनऊ से बीके बोरा आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें