बरेली। बड़ा बाईपास पर हुई बस दुर्घटना को लेकर रोडवेज प्रशासन काफी सजग है। न सिर्फ बसों की मेंटीनेंस पर ध्यान दे रहा है बल्कि यहां भर्ती मरीजों की देख भाल से लेकर उनके परिजनों को मिलवाने के लिए भी प्रयास किए हैं। इसके लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर हेल्प लाइन नंबर जारी किए हैं।
इसके लिए आरएम प्रभाकर मिश्रा ने पुराने बस अड्डे और सेटेलाइट बस अड्डे के लिए छह-छह कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। इसमें दो-दो कर्मचारी 8-8 घंटे की ड्यूटी पर रहेंगे। इसके लिए दो प्रभारी भी बनाए हैं। इसकी जिम्मेदारी सेटेलाइट बस अड्डे के लिए एआरएम (कार्मिक) नीरज अग्रवाल और पुराने बस अड्डे के लिए एआरएम एसके वर्मा को दी गई है।
पुराने बस अड्डे की टीम में लेखाकार राजेंद्र सिंह (9927358885), वरिष्ठ लेखाकार अजीत सिंह (9235058535), वरिष्ठ लेखाकार आरके कोटवाल (9897237300), रविंदर कुमार (9411423040), वरिष्ठ लिपिक अमरीश सक्सेना (9837308028), वीरेश गंगवार (9411699542) हैं।
इसके अलावा सेेटेलाइट बस अड्डे की टीम में सनी अरोरा (8392940500), कौशल कुमार यादव (8392940202), मदन सिंह (8392940619), मिर्जा फुरकान बेग (9319622256), डीके श्रीवास्तव (9411915819), मोहम्मद आदिल (8534042488) हैं।