नवाबगंज। कस्बे की चर्चित बैंक एचडीएफसी बैंक से किसी शातिर ने रजा एक्शन कमेटी के तहसील अध्यक्ष सलीम रजा के खाते से 51 हजार रुपये उड़ा डाले। कई सप्ताह तक इधर-उधर भटकने के बाद पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
क्षेत्र के गांव बरखन निवासी रजा एक्शन कमेटी के तहसील अध्यक्ष सलीम रजा का खाता कस्बे की बैंक में है। पांच दिसंबर को उनके मोबाइल फोन पर एक मेसेज आया, जिसमें 2506 रुपये की ईएमआई काट ली गई। वह इसकी जानकारी करने बैंक में पहुंचे तो उनके खाते से 51 हजार रुपये लोन लिए जाने की जानकारी मिली, तब कहा कि उन्होंने कोई लोन ही नहीं लिया है। बैंक में इस मामले में उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। कई सप्ताह तक इधर-उधर भटकने के बाद सलीम रजा ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद