फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे बरेली के 50 हजार लोग, बुजुर्गों में गजब का उत्साह

Sat, 13 Jan 2024 05:10 PM IST
मुकेश कुमार अजीत प्रताप सिंह, बरेली ब्यूरो

सार

प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रीराम के भव्य मंदिर के कपाट जनसामान्य के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। बुकिंग कराने वालों में युवाओं, महिलाओं, बच्चों के साथ ही वरिष्ठ नागरिक भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
Ram Mandir - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। आराध्य श्री राम के दर्शन के लिए शहरवासी भी लालायित है। ट्रेनों में लंबी वेटिंग होने की वजह से लोग ट्रेवल एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं। 23 से 31 तक 90 फीसदी पर्यटक वाहन भी बुक हो चुके हैं। इस बीच 50 हजार शहरवासी अवधनगरी जाएंगे।

विज्ञापन


ट्रेवल एजेंसी संचालकों के मुताबिक प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रीराम के भव्य मंदिर के कपाट जनसामान्य के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। बुकिंग कराने वालों में युवाओं, महिलाओं, बच्चों के साथ ही वरिष्ठ नागरिक भी शामिल हैं। 

ज्यादातर लोगों ने परिवार के साथ यात्रा के लिए बुकिंग कराई है। बीते साल सहालग में वैवाहिक बंधन में बंधे नवविवाहित युगल भी रामलला के दर्शन को आतुर हैं। ट्रेवल एजेंसी संचालकों के मुताबिक कई वर्ष बाद ऐसा हुआ है जब परिवार की तीन पीढि़यां एक साथ दर्शन करने पहुंचेंगी। लिहाजा, पर्यटक वाहनों की बुकिंग सर्वाधिक हैं।

विज्ञापन

डेढ़ माह तक वाहनों का मिलना मुश्किल
अय्यूब खां चौराहे के ट्रेवल एजेंसी संचालक जगदीश के मुताबिक उनके 12 पर्यटक वाहन (26 सीटर) बुक हो चुके हैं। वहीं, प्राण प्रतिष्ठा के बाद तेजी से बुकिंग बढ़ेगी। ज्यादातर लोगों की चाह जनवरी में ही रामलला के दर्शन की है, पर वाहनों की संख्या सीमित होने से फरवरी की भी बुकिंग हो रही हैं। बताया कि करीब डेढ़ माह तक यही स्थिति रहेगी। अन्य कहीं आवाजाही के लिए वाहन उपलब्ध कराना मुश्किल हो रहा है।

22 जनवरी की बुकिंग से कर रहे इनकार
चौपुला के ट्रेवल एजेंसी संचालक संजीव सक्सेना के मुताबिक कार्यालय पर संपर्क करने पहुंच रहे ज्यादातर लोग 22 जनवरी को ही अयोध्या जाना चाहते हैं लेकिन इसी दिन श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस दिन सिर्फ आमंत्रित अतिथि ही दर्शन कर सकते हैं। यह जानकारी देकर बुकिंग से इनकार किया जा रहा है। वहीं, कुछ लोग दर्शन को आगे टालना नहीं चाहते। लिहाजा, परमिट कार से सफर पर निकलेंगे। इनकी सशर्त बुकिंग की गई है।

होटल बुक, बढ़ाते जा रहे हैं किराया
ट्रेवल एजेंसी संचालक साकेत के मुताबिक अयोध्या में 90 फीसदी से ज्यादा होटल, गेस्ट हाउस की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। जो कम रेंज के होटल हैं, उनमें व्यवस्थाएं हैं या नहीं इसका अंदाजा यहां से लगाना मुश्किल है। वहीं, हर दिन रेट बढ़ते जा रहे हैं। बताया कि एक होटल में चार दिन पहले दो दिन एक रात का किराया पांच हजार रुपये मांग रहे थे। बृहस्पतिवार को संपर्क किया तो आठ हजार बताने लगे।
विज्ञापन

दिन में घूमें अवधनरी, शाम को सरयू घाट
अयोध्या पहुंचने के बाद दिन में श्रीराम मंदिर, हनुमानगढ़ी, जानकी महल का दर्शन कर सकते हैं। वहीं, शाम को सरयू तट की छवि निहार सकते हैं। नौकायन भी कर सकते हैं। सरयू तट पर शाम को हर दिन महाआरती होगी। दीयों से जगमग घाट पर्यटकों का मन मोह लेंगे। ट्रेवल एजेंसी संचालक के मुताबिक 26 सीटर पर्यटक वाहन की बुकिंग 27 हजार रुपये से शुरू है। इसमें खाना-पीना, ठहरना शामिल नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें