फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध हालत में मौत, दूध में दिया गया था जहर

Tue, 08 Jan 2019 11:16 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पीलीभीत में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध हालत में शव मिला है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


मामला जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव बेनीपुर का है। मंगलवार सुबह यहां एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस आशंका जता रही है कि दूध में जहर देकर इनकी हत्या की गई है। मौके पर फील्ड यूनिट टीम ने दूध का नमूना लिया।

मरने वालों में वेगराज(60), उसकी पत्नी रामवती (55), बेटा नेमचंद (38), पुत्रबधु ममता (35) और विवाहित बेटी गायत्री (30) शामिल है। मौके पर डीएम, एसएसपी पहुंचे हैं। मृतक वेगराज के तीन बेटे एटा में रहते है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रात दो मेहमान उनके घर पर आए थे। पुलिस उनके बारे में जानकारी जुटा रही है। वेगराज रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी थे। बेटा नेमचंद वर्तमान में रेलवे गेट मैन था और भोजीपुरा, बरेली में कार्यरत था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें