बरेली। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना की बैठक बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय आयुक्त द्वितीय अनिल कुमार ने बताया कि जिले में 49 प्रतिष्ठान ऐसे हैं, जिनके कर्मचारी योजना के लिए पात्र हैं पर उनके नियोक्ताओं ने प्रतिष्ठान का पंजीयन नहीं कराया है। इससे कर्मचारियों को लाभ नहीं मिल पा रहा है।
अपर जिलाधिकारी (नगर) सौरभ दुबे ने कहा कि श्रम विभाग ऐसे प्रतिष्ठानों का ईपीएफओ में पंजीकरण करवाकर अवगत कराए। उनकी सूची तैयार कर व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों को उपलब्ध करा दी जाए, ताकि वह अपने स्तर से कार्यवाही करा सकें।
इस मौके पर सहायक श्रमायुक्त बाल गोविंद, मंडल अध्यक्ष लघु उद्योग भारती उन्मुक्त संभव शील, आशुतोष शर्मा, आईआईए के चैप्टर चेयरमैन मयूर धीरवानी, लक्ष्य गंगवार, भोजीपुरा औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष अजय शुक्ला आदि उपस्थित रहे।