फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नवरात्र से पहले 12 करोड़ की लागत से 48 किमी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त

Mon, 21 Sep 2026 02:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नवरात्र से पहले 12 करोड़ की लागत से शहर की 48.5 किमी लंबी सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। इसके लिए नगर निगम ने पैचवर्क के टेंडर फाइनल कर दिए हैं। काम को 10 अक्तूबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


नगर निगम की तरफ से नवरात्र में नवदुर्गा पूजा पंडालों तक पहुंच मार्ग व मुख्य मार्गों को दुरुस्त कराने का निर्णय लिया गया है। बारिश की वजह से शहर की सड़कें जगह-जगह गड्ढे में तब्दील हो गई हैं। ऐसे में नगर निगम की 66 सड़कों को चिह्नित किया गया है। इनको गड्ढामुक्त कराया जाएगा।
इन सड़कों की कराई जाएगी मरम्मत
चौकी चौराहा–जंक्शन मार्ग, जंक्शन–चौपुला मार्ग, चौपुला–पटेल चौक मार्ग, चौकी चौराहा–पटेल चौक, पटेल चौक–कोतवाली–नावल्टी चौराहा, चौपुला–बिहारीपुर पुलिस चौकी मार्ग, गांधी उद्यान–श्यामगंज पुल मार्ग, बियावानी–चौकी चौराहा मार्ग, 300 बेड अस्पताल–खुर्रम गौटिया मार्ग, आईवीआरआई रोड, सौ फुटा रोड, सर्किट हाउस रोड, कचहरी रोड, एसएसपी कार्यालय रोड, चौकी चौराहा–लोहिया पार्क मार्ग, चौकी चौराहा–बरेली कॉलेज मार्ग, बानखाना रोड–कोहाड़ापीर मार्ग, शांति बिहार–बदायूं रोड–सिठौरा चौराहा मार्ग, इज्जतनगर थाना रोड–झूलेलाल द्वार मार्ग, आदिनाथ चौक–पीलीभीत बाइपास मार्ग, ताड़ीखाना रोड, पटेल चौक–सिकलापुर मंदिर मार्ग, हेड पोस्ट ऑफिस–बरेली होटल मार्ग, गुप्ता चौराहा–आईवीआरआई रोड और कार बाजार वाली रोड।
विज्ञापन

12 किमी नवीनीकरण व दो किमी विशेष मरम्मत के होंगे कार्य
नगर निगम की तरफ से 12 किमी सड़कों का नवीनीकरण कराया जाएगा। इसमें कंजादासपुर, आजमनगर से जीआईसी तक, अबरार अली राशन की दुकान से जागेश्वर धाम कॉलोनी तक, महेशपुर अटरिया से रुचि पब्लिक स्कूल तक, मिनी बाइपास से हार्टमन कॉलेज तक, आयुष्मान आरोग्य मंदिर से सनइया रोड तक, बाकरगंज मुख्य मार्ग, किला क्राॅसिंग से ईदगाह रोड, तपेश्वरनाथ मंदिर वाटिका से कस्तूरबा स्कूल के सामने तक, बंडिया मुख्य मार्ग, जिंगल बेल्स स्कूल मार्ग के सामने मार्ग का नवीनीकरण किया जाना है। इसी तरह दो किमी विशेष मरम्मत के कार्य होंगे। इसमें अर्शना रेजीडेंसी गार्डन व बिहारीपुर में वाइट टॉपिंग के कार्य कराए जाएंगे।
वर्जन
शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए 12 करोड़ के टेंडर कराए गए हैं। काम को 10 अक्तूबर से पहले पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही, 12 किमी सड़कों का नवीनीकरण व विशेष मरम्मत के दो कार्य भी कराए जाएंगे। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें