फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में वारदात: 45 साल के दिव्यांग की हत्या, बिस्तर पर मिला शव, संपत्ति विवाद में छोटे भाई पर आरोप

Wed, 21 Oct 2026 01:02 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)

सार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक दिव्यांग की हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह उनका शव बिस्तर पर मिला। परिजनों ने मृतक के छोटे भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव कुरतरा में मंगलवार रात 45 वर्षीय दिव्यांग दीपचंद्र सक्सेना की हत्या कर दी गई। उन पर चाकू से वार किए गए। परिवार ने दीपचंद्र के छोटे भाई सतीश पर संपत्ति विवाद की वजह से हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सूचना मिलने पर जांच शुरू की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह देर तक दीपचंद्र के न उठने पर छोटे भाई सुधीर की पत्नी पूजा चाय लेकर गई। कई आवाज देने के बाद भी जब वह नहीं बोले तो पूजा ने उन्हें कंधा पकड़कर हिलाया। तब पता लगा कि उनकी मौत हो चुकी है। पूजा के चीखने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची। फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल की जांच पड़ताल कर सबूत जुटाए। पूजा और मोहल्ले के लोगों ने दीपचंद्र के छोटे भाई सतीश पर हत्या करने का आरोप लगाया है। 

Trending Videos
विज्ञापन

संपत्ति विवाद में हत्या की आशंका 
ग्रामीणों से जानकारी जुटाकर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि दीपचंद्र ने गिरवी पड़ा दो बीघा खेत छुड़ाया था। तब से वही उसे जोत रहा था, जिससे सतीश नाराज था। सतीश अपना हिस्सा मांगता था। डेढ़ साल पहले भी सतीश खेत के चक्कर में दीपचंद्र की पिटाई कर चुका था, जिसका मुकदमा दर्ज है। 

पुलिस ने सतीश और उसके द्वारा बताए गए तीन अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सबूत जुटाकर हत्या का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने घटनास्थल से शराब के छह पौआ और एक डंडा बरामद किया है। इनमें से दो पौआ खाली थे। फील्ड यूनिट ने भी महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें