फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दो हादसों में बाइक सवार चार लोगों की मौत

Wed, 21 Oct 2026 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज/मीरगंज। जिले में मंगलवार रात हुए दो सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक घटना में दो लोग घायल भी हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार की वजह से ही दोनों हादसे हुए। किसी भी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

नवाबगंज पुलिस के मुताबिक, हाफिजगंज के जासपुर गांव निवासी विष्णु (21) अपने चचेरे भाई सोनू (18) के साथ कस्बे में रामलीला मेला देखने आए थे। देर रात दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। सुंदरी मार्ग पर पृथ्वीपुर नवदिया गांव के पास सामने से आ रही कंबाइन से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में विष्णु की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन सोनू को इलाज के लिए बरेली ले जा रहे थे, उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
दूसरी घटना शाही के सुल्तानपुर गांव के पास हुई। शीशगढ़ की ओर से आ रही बाइक ने एक ट्रक को ओवरटेक किया। इसी दौरान दुनका की ओर से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही बकैनिया वीरपुर निवासी अर्जुन (20) और दूसरी बाइक के सवार धनेटा निवासी अंकित (19) की मौत हो गई। सुल्तानपुर निवासी चंद्रपाल (22) और धनेटा निवासी राजेश (30) का इलाज चल रहा है। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि मृतकों के परिवारों को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें