फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ईपीएफ से जुड़े 445 प्रतिष्ठान, 2131 कर्मचारी पहली बार बने सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उद्योगों, एमएसएमई, सेवा क्षेत्र में भर्ती प्रोत्साहन के लिए लागू प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (पीएमवीबीआरवाई) के तहत पहली बार 2,131 कर्मचारियों को कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) योजना का लाभ मिला है। साथ ही, 4,861 कर्मियों को दोबारा ईपीएफ से जोड़ा गया।
विज्ञापन

ईपीएफओ के क्षेत्रीय आयुक्त अनिल कुमार के मुताबिक, नियोक्ताओं पर आर्थिक बोझ कम करने के लिए सरकार नए भर्ती कर्मचारियों के ईपीएफ और ईपीएस अंशदान का एक हिस्सा खुद वहन करती है। इसका मकसद है कि ज्यादा कर्मचारियों की भर्ती हो और उन्हें भविष्य निधि, पेंशन, बीमा जैसे सुरक्षा लाभ मिल सकें।
क्षेत्रीय कार्यालय बरेली से संबद्ध बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, मुरादाबाद, जेपी नगर, रामपुर, संभल में योजना के तहत 445 प्रतिष्ठान पहली बार ईपीएफ में पंजीकृत हुए। इनमें से 270 प्रतिष्ठानों के 2,131 कर्मी पहली बार ईपीएफ सदस्य बने।
विज्ञापन

संस्थानों से तबादले के बाद 4,861 कर्मचारी पहली बार ईपीएफ बरेली से जुड़े। इन्हें भी इस योजना के तहत लाभ मिलेगा। क्षेत्रीय आयुक्त का दावा है कि उद्योग क्षेत्र इस योजना को अपना रहा है, ताकि कर्मचारियों को संगठित सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देने में सक्रिय योगदान मिले। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें