फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी : 94 केंद्रों पर 43 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। यूपी टीईटी परीक्षा की तैयारियां शिक्षा विभाग ने कर ली हैं। पहली पाली के लिए 55 और दूसरी पाली के लिए 39 केंद्र बनाए हैं। 23 जनवरी को परीक्षा है। इन केंद्रों पर 43377 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसे लेकर गाइड लाइन जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि पहले परीक्षा शुरू होने के दस मिनट बाद तक प्रवेश दे दिया जाता था। अब नियमों में बदलाव कर दिया गया है। इसके तहत परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले तक प्रवेश दिया जाएगा और इसके बाद किसी भी स्थिति में अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र पर प्रत्येक कक्ष निरीक्षक और कर्मचारी पर विद्यालय की मूल आईडी व मूल आधार कार्ड होना अनिवार्य है। पहली पाली की परीक्षा 55 केंद्रों पर सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक होगी। इसमें 25 हजार 747 अभ्यर्थी होंगे। दूसरी पाली की परीक्षा 39 केंद्रों पर दोपहर 2:30 से 5 बजे तक होगी। इसमें के लिए 39 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 17 हजार 630 अभ्यर्थी होंगे। परीक्षा अवधि में परीक्षा से संबंधित शिक्षक और कर्मचारी संयुक्त रूप से एक जगह पर नहीं रहेंगे। कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया जाएगा।
प्रमाणित कराकर लाए अंकपत्र की कॉपी : प्रवेश पत्र के साथ अभ्यर्थी को अपने ऑनलाइन आवेदन में अंकित फ ोटोयुक्त पहचान पत्र की मूल प्रति के साथ प्रशिक्षण योग्यता का मूल प्रमाण पत्र या किसी भी सेमेस्टर के निर्गत अंक पत्र की मूल प्रति और संबंधित प्रशिक्षण संस्था के प्राचार्य व सक्षम अधिकारी से इंटरनेट से प्राप्त अंक पत्र की प्रमाणित प्रति में से किसी एक प्रमाण पत्र को साथ लाना अनिवार्य होगा। जिस अभ्यर्थी के पास वैद्य प्रवेश पत्र, फ ोटो पहचान पत्र की मूल प्रति व उल्लेखित प्रमाण पत्र नहीं होगा उसे किसी भी स्थिति में परीक्षा केंद्र पर प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें