फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लैंडर्स से इंसानों को भी खतरा.. अलर्ट रहें

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अपर निदेशक ग्रेड-2 पशु पालन विभाग के डॉ. केपी सिंह ने लोगों को ग्लैंडर्स से आगाह किया है। उन्होंने कहा कि यह घोड़ों में पाई जाने वाली लाइलाज बीमारी है जिससे इंसानों को भी उतना ही खतरा रहता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि घोड़ों की त्वचा में गांठें और उनसे तेज रिसाव, तेज बुखार, नाक से पीला स्राव और सांस लेने में तकलीफ इसके लक्षण होते हैं। बरेली मंडल में पिछले साल 1037 घोड़ों के ब्लड सैंपल राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र हिसार में जांच को भेजे गए थे जिनमें से 11 में बीमारी की पुष्टि हुई थी। पिछले महीने मंडल में बरेली से 60, बदायूं से 6, पीलीभीत से 20 घोड़ों के ब्लड सैंपल हिसार लैब भेजे गए थे, जिसमें से बरेली के दो घोड़ों में बीमारी पाई गई। उन्होंने बताया कि बीमारी की भयावहता देखते हुए पशु पालकों को घोड़ों की खुद जांच कराने आगे आना चाहिए। मंडल में ब्लड सैंपल लेने का काम जारी है। प्रत्येक जिले से 20 घोड़ों के नमूने लेकर हिसार लैब भेजे जा रहे हैं। ग्लैंडर्स घोड़ों को मर्सी डेथ की एवज उसके मालिक को 25000 रुपये का मुआवजा दिया जाता है।

पुलिस लाइन के घोड़े खतरे से बाहर
बरेली। पुलिस लाइन के सभी 17 घोड़े खतरे से बाहर हैं। ग्लैंडर्स की जांच को भेजे गए उनके ब्लड सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रामलखन ने बताया कि पुलिस लाइन में 17 घोड़े हैं। जांच में इनमें से किसी भी घोड़े में ग्लैंडर्स नहीं पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें