फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर मतदाताओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए कई सामाजिक संगठनों ने रैली निकाली। वूमेंस एजुकेशनल सोसायटी ने किला के इंग्लिश गंज, रेती, जखीरा और दूल्हा मियां की मजार, जसौली में रैली निकाली। सोसायटी प्रबंधक आसिया अली ने बताया कि रैली के जरिए राहगीरों, दुकानदारों और घर-घर वोट डालने की अपील की गई।
विज्ञापन

पांचाल इतिहास परिषद के पदाधिकारियों ने बिहारीपुर खत्रियान में गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें स्वीप के सह प्रभारी डॉ. अवनीश यादव ने शहरवासियों से 23 अप्रैल को मतदान की अपील की। इस दौरान मौजूद बैंक अधिकारी, प्रधानाचार्य, समाजसेवी और व्यापारी आदि ने मतदान का संकल्प लिया। अध्यक्ष तुषार चंद्रा ने लोगों को मजहब और जाति को देखने के बजाय देशहित में मतदान का सुझाव दिया। वहीं, युवा सिंधी समाज महानगर ने सिंधु नगर कॉलोनी, डेलापीर, बन्नूवाल नगर, वीर सावरकर नगर, कृष्णायन कॉलोनी, जनकपुरी, मिथिलापुरी में मतदाता जागरुकता अभियान चलाया। यहां विजय मूलचंदानी, महेंद्र टिक्यानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें