फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की टोली घर आएगी... वोट डलवाने ले जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। तमाम प्रयासों के बाद भी मतदाता घर से निकलने को तैयार नहीं है। पिछले कई चुनावों में ऐसा देखा गया है। इस वार रिकार्ड वोट डलवाने के लिए प्रशासन ने कुछ अलग प्लान तैयार किया है। मतदाताओं को घर से निकालने के लिए बच्चों की फौज तैयार की गई है। ये बच्चे घर-घर जाएंगे और मतदाताओं को बूथ तक ले जाएंगे। इसके साथ ही बच्चे संकल्प पत्र भी भरवाएंगे।
विज्ञापन

पिछले दिनों प्रशासन ने प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों में प्रत्येक कक्षा से दस प्रतिभावान विद्यार्थियों की बुलावा टोली’ बनाने के आदेश दिए थे। इसी क्रम में करीब 10,476 बच्चों की बुलावा टोली का गठन कर सूची प्रशासन को सौंप दी गई। प्रशासन ने मतदान के दिन इन बच्चों को दिव्यांग, महिला, बुजुर्ग मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक पहुंचने में मदद की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा करीब सवा तीन लाख से अधिक संकल्प पत्र जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में पहुंचा दिए गए हैं। जो शनिवार और सोमवार को छात्रोें को वितरित किया जाएगा। ताकि छात्र अपने माता-पिता समेत अन्य परिजनों से संकल्प पत्र भरवा सकें। बीएसए तनुजा त्रिपाठी ने बताया कि संकल्प पत्र वितरण की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारियों को सौंपी गई है। किसी विद्यालय में अगर संकल्प पत्र वितरण में लापरवाही हुई तो संबंधित प्रधानाध्यापक को जिम्मेदार माना जाएगा।

‘आपके एक वोट से संवरेगा मेरा भविष्य’
छात्रों को सौंपे गए संकल्प पत्र में अभिभावकों को बच्चों और देश का भविष्य सुरक्षित करने की अपील की गई है। अधिकारियों के मुताबिक संकल्प पत्र को भरने के बाद अभिभावक जरूर मतदान करेंगेे। इसमें लिखा है कि ‘माता जी/पिता जी मेरे भविष्य के निर्माता आप हैं। ..आप मेरा भविष्य सुधारने के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं लेकिन आपकी एक और थोड़ी सी मेहनत ‘मतदान’ करने से मेरा और हमारे देश का भविष्य सुरक्षित होगा। आप वोट करेंगे न।’ इसके अलावा, अभिभावकों को संकल्प पत्र के साथ बच्चे का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें