फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार के नाम पर युवाओं को गुमराह किया मोदी ने : सिंधिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी (बदायूं)। कांग्रेस के पश्चिमी यूपी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि वर्तमान मोदी सरकार ने देश के युवाओं को रोजगार के नाम पर केवल गुमराह करने का काम किया है। किसी भी युवा को रोजगार उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं।
विज्ञापन

गुुरुवार को नगर के बिसौली-कछला रोड स्थित एक मैदान पर बदायूं लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी सलीम इकबाल शेरवानी के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि यह लोकसभा का साधारण चुनाव नहीं है। यह देश और आपके भविष्य निर्माण का चुनाव है। बोले- हमारे देश की संस्कृति है अतिथियों का आदर-सत्कार करना। ऐसे में वोट मांगने आने वाले विरोधी दलों का सत्कार करना और फिर 23 अप्रैल को उनका बोरिया बिस्तर बांधकर भगा देना। सिंधिया ने कहा कि हमने सूखे की गर्मी देखी, दुखों की बारिश देख ली और नोटबंदी की सर्दी देख ली। लेकिन देश में आज तक अच्छे दिन देखने को नहीं मिले हैं।
सिंधिया ने कहा-मेरे लिए केवल दो ही दाता हैं, जिसमें एक अन्नदाता, दूसरा मतदाता, जिनका मैंने हमेशा सम्मान किया है और करता रहूंगा। सिंधिया ने कहा कि जब से उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार बनी है तब से यहां जंगलराज है, कोई सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। बोले-एक तरफ हैं योगी और दूसरी तरफ मोदी, और दोनों ही सबसे बढ़े ढोंगी हैं। प्रदेश सरकार गन्ना किसानों का एक वर्ष पहले का 10 हजार करोड़ बकाया आज भी अदा नहीं कर सकी है, जिसके कारण किसान काफी दुखी हैं। कश्मीर से कन्याकुमारी तक किसान बुरी तरह पिट रहा है, उसकी लागत का दाम तो दोगुना हो गया लेकिन समर्थन मूल्य आधा रह गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में डीएपी खाद का जो कट्टा 400 रुपये का मिलता था, अब वही मोदी सरकार में 1400 रुपये में बिक रहा है। किसान भली भांति मोदी की नीति को समझ चुका है। वह अब और ज्यादा विश्वास नहीं करेगा। ऋण माफी के नाम पर केवल गुमराह किया गया है।
विज्ञापन

सिंधिया ने कहा कि सरकार बनने के बाद बच्चों को इंटर तक फ्री शिक्षा मिलेगी, ताकि कोई छात्र पढ़ाई से वंचित न रह सके, साथ ही देश में सरकारी कार्यालयों में खाली पड़े पदों को भरकर युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी झूठ का सहारा नहीं लिया है, जो कहा है उसे करके दिखाया। भाजपा ने हमेशा झूठ की राजनीति की है। अब तो देश के बच्चे भी नरेंद्र मोदी के झूठे जुमलों की मजाक बना रहे हैं। हमारी सरकार देश के 20 फीसदी गरीबों के खाते में 72 हजार रुपये सालाना डालने का काम भी करेगी।
सभा को कांग्रेस प्रत्याशी सलीम इकबाल शेरवानी, प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रवक्ता आबिद रजा, प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह ने भी संबोधित किया। इससे पहले उनका जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन


मंच से उतरकर जनता के बीच पहुंचे और समझाया
कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य
सिंधिया मंच से उतरकर जनता के बीच पहुंच गए। उन्होंने कांग्रेस की नीतियों को विस्तार से समझाया। इस दौरान लोगों में उनका जबर्दस्त क्रेज देखा गया।

यह रहे प्रमुख रूप से मौजूद
कांग्रेस की सभा में पार्टी नेता नूरउद्दीन, अकील इस्माइल, डॉ.कल्लू सिंह, नेहा
सिंह, अजीत गूर्जर, इंद्रपाल सिंह, साजिद अली, योगेंद्र सिंह तोमर, इफ्तकार हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें