बरेली। ईट भट्ठा मालिक की कार से स्टेटिक टीम ने एक लाख नौ हजार की रकम बरामद कर ली। मौके पर हिसाब न मिल पाने पर रकम सील कर दी गई। व्यापारी को रकम वापसी के लिए संबंधित साक्ष्य सौंपने पड़ेंगे।
रामपुर गार्डन में रहने वाले अमित कुमार जायसवाल मंगलवार रात बदायूं दिशा से अपनी कार टाटा इंडिगो से बरेली की ओर आ रहे थे। बताते हैं कि रामगंगा तिराहे पर पुलिस के साथ स्टेटिक मजिस्ट्रेट की टीम चेकिंग कर रही थी। टीम ने कार रोककर तलाशी ली तो अमित के पास एक लाख नौ हजार की रकम निकली। अमित ने बताया कि उनका दातागंज बल्लिया रोड पर ईट भट्ठा है। यह उसी की ईट बिक्री की रकम है। कागजात न दिखाने पर टीम ने रकम सील कर दी। ब्यूरो