फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 को काव्योत्सव और सम्मान समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सच्चिदानंद स्वरूप चांडक मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को आईएमएम भवन सभागार में स्व. सच्चिदानंद स्वरूप चांडक के पंचम स्मृति दिवस पर सम्मान समारोह और काव्योत्सव होगा। अध्यक्ष सुमन चांडक ने बताया कि शाम छह बजे कार्यक्रम शुरू होगा। इसमें परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह यादव और प्रसिद्ध साहित्यकार विश्वनाथ तिवारी समेत अन्य गणमान्य लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद काव्योत्सव में बरेली समेत अन्य जिलों के कवि अपनी प्रस्तुति देंगे। प्रेसवार्ता में ऋषि कुमार शर्मा, उर्मिलेश शंखधार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


हम होंगे कामयाब नाटक का मंचन
बरेली। विश्व रंगमंच दिवस के अवसर ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन की ओर से हरुनगला के द इंग्लिश स्कूल में ‘हम होंगे कामयाब’ नाटक का मंचन किया गया। इसमें अफवाह फैलाकर दंगा-फसाद कराने वाले असामाजिक तत्वों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। साथ ही जाति धर्म की बातकर आपस में लड़ाकर राजनीति की रोटियां सेंकने वालों की पहचान बताई गई। कार्यक्रम का संचालन रंजीत वालिया ने किया। इस मौके पर जेसी पालीवाल, दिनेश पालीवाल आदि मौजूद रहे।

लोकसभा चुनाव का करेंगे बहिष्कार
बरेली। अस्थायी जनगणना कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन की सेवायोजन कार्यालय परिसर में बैठक हुई। इसमें 1991 से 2001 के बीच अस्थायी कर्मचारियों के 2007 में प्रदेश सरकार द्वारा समायोजन आदेश की अवहेलना करने पर आक्रोश जताया गया। जिलाधिकारी से शासनादेश का लाभ देकर सेवा सुचारु करने की मांग की। मांग पूरी न होने पर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी गई। इस मौके पर अनिल सक्सेना, कृष्ण प्रताप, दिनेश बाजपेयी, अखिलेश कुमार, उमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


युवा लोधी सभा में 57 सदस्य शामिल
बरेली। युवा लोधी सभा ने बुधवार को कालीबाड़ी कार्यालय पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इसमें सभी ने एक-दूसरे के गले मिलकर होली की शुभकामना दी। साथ ही समाज में व्याप्त कुरीतियों को खत्म करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया। इस दौरान सभा में 57 नये सदस्यों को शामिल किया गया। इस दौरान गौरव राजपूत, पंकज राजपूत, राधेरमन लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें