फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार को कोठरी में टल्ली पाया तो साहब को गुस्सा आया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डेलापीर में बने उप निदेशक उद्यान का चौकीदार दफ्तर का दरवाजा अंदर से बंद कर सुबह देर तक सोता रहा। बुधवार सुबह ड्यूटी पर आए स्टाफ ने आफिस के गेट में ताला बंद देखा तो वह चौकीदार को काफी देर तक आवाज देते रहे, लेकिन अंदर कोई हलचल नहीं हुई। अनहोनी की आशंका पर डीडी उद्यान ने पुलिस बुला ली। बाद में सिपाहियों ने दफ्तर से पीछे रोशनदान से झांका और जोर-जोर से आवाज देनी शुरू की तो चौकीदार ने लड़खड़ाते हुए दरवाजा खोला। डीडी उद्यान ने इस लापरवाही पर चौकीदार को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन

डीडी उद्यान के कार्यालय में स्थायी चौकीदार राजेश कुमार करीब 12 साल से कार्यरत हैं। विभाग के दफ्तर में वह रात को चौकीदार करता है। परिवार के लिए उसे आफिस के पीछे एक क्वार्टर भी मिला हुआ है। मंगलवार की रात चौकीदार आफिस के एक रूम का दरवाजा बंद करके अंदर सो गया लेकिन सुबह नौ बजे तक जागा ही नहीं। इस बीच विभागीय बाबू मनोज यादव, प्रशांत आए तो आफिस बंद देखकर दंग रह गए। उन्होंने चौकीदार राजेश को आवाज देकर जगाने की कोशिश की लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं हुई है। डीडी उद्यान मनोहर सिंह ने चौकीदार के साथ किसी तरह की अनहोनी की आशंका को देखते हुए इज्जतनगर थाने से पुलिस बुला ली। इसके बाद विभागीय स्टाफ और सिपाहियों ने मिलकर चौकीदार को जगाने की कोशिश की। आफिस के पीछे रोशनदान खोलकर देख तो चौकीदार दो टेबल सटाकर उस पर लेटा था। उसकी टांगे हिल रही थीं। पुलिस वालों ने जब तेज आवाज में उसे पुकार तो वो उठा किसी तरह लड़खड़ाते हुए गेट को खोला। इसके बाद चौकीदार के घरवालों उसे किसी तरह से क्वार्टर पर ले कर चले गए। इस बीच आफिस के बाहर काफी देर तक हड़कंप मचा रहा। डीडी उद्यान मनोहर सिंह ने चौकीदार राजेश कुमार को सस्पेंड करते हुए इस मामले की जांच जिला उद्यान अधिकारी बदायूं रामनरायन वर्मा को सौंप दी है।

चौकीदार के घर में पड़ी मिलीं शराब की बोतलें
डीडी उद्यान आफिस के चौकीदार के घरवालों का कहना है कि राजेश की तबीयत खराब थी, लेकिन जब उसके क्वार्टर में पहुंचकर देखा गया तो वहां शराब की बोतलें रखी थी। चौकीदार भी होश में नहीं था। ऐसे में उसके शराब में धुत होने की बात कही जा रही है। हालांकि स्टाफ ने इस संबंध में कुछ कहने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘चौकीदार ने अपने दायित्व को लेकर लापरवाही की है। इसलिए उसे सस्पेंड कर दिया है। जांच के बाद उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।’
- मनोहर सिंह, उप निदेशक, उद्यान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें