फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम बिल्डिंग से सरिया गायब, एक्सईएन ने पकड़ा खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम की निर्माणाधीन बिल्डिंग में ठेकेदार ने निगम अफसरों की आंखों धूल झोंकते हुए लिंटर में कम सरिया लगा दी। प्रभारी चीफ इंजीनियर संजय चौहान अचानक ही निरीक्षण को पहुंचे तो मामला पकड़ में आ गया। इसके बाद उन्होंने नाराजगी जताते हुए सभी प्वाइंट चेक करके सरिया बढ़वाई।
विज्ञापन

पिछले दिनों नगर निगम में करीब 12.5 करोड़ की लागत से बनने वाली बहुमंजिला इमारत का निर्माण शुरू हुआ है। गाजियाबाद के ठेकेदार को इसके निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है। सोमवार को इस निर्माणाधीन भवन में लिंटर डाला जाना था। नए नगर आयुक्त की तैनाती के बाद से निगम के अधिकारी कुछ सक्रिय हो गए हैं। इसके चलते सोमवार दोपहर अचानक ही प्रभारी चीफ इंजीनियर संजय चौहान लिंटर डालने के काम का निरीक्षण करने पहुंचे। लिंटर की सरिया को लेकर उन्हें कुछ गड़बड़ी लगी तो उन्होंने नक्शा मंगा लिया। इसके बाद मिलान किया तो सामने आया कि लिंटर में कई जगह कम सरिया लगाई गई है। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और फिर सारे प्वाइंट्स चेक कर जहां भी कम सरिया मिली, उन्हें बढ़वाया गया।

निर्माणाधीन भवन के लिंटर में कुछ जगह कम सरिया लगी मिली थी। सभी प्वाइंट्स को चेक करके सरिया बढ़वा दी गई है। अगर फिर लापरवाही मिली तो ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई होगी। - संजय चौहान, प्रभारी चीफ इंजीनियर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें