बरेली। होली पर पेयजल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट एवं सीवर आदि से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम का कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा। यह व्यवस्था होली के एक दिन पहले 20 मार्च से एक दिन बाद 22 मार्च तक लागू रहेगी।
अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति सिंह ने बताया कि सुबह छह से दोपहर दो बजे, दोपहर दो बजे से रात दस बजे और रात दस बजे से सुबह छह बजे तक के लिए तीन शिफ्ट बनाई गई हैं। प्रत्येक शिफ्ट में दो-दो कर्मचारी कंट्रोल रूम में मौजूद रहकर जनता की शिकायतें सुनेंगे और निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत कराएंगे।
कंट्रोल रूम के नंबर
0581-2550076
7055519637
18001803817