फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ की जिम्मेदारी को लेकर महानगर कांग्रेस का मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। महानगर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक एजाज नगर गौंटिया में हुई, जिसमें बूथ की जिम्मेदारी को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम मियां ने कार्यकर्ताओं को बूथ पर काम करने का तरीका बताया। साथ उन्हें उनकी जिम्मेदारी भी बताई। कहा कि प्रत्याशी कोई भी हो यह विषय नहीं है परंतु कार्यकर्ता अपना काम पूरे मन से करें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के पांच वर्षों के कार्यकाल का पूरा चिट्ठा नुक्कड़ सभाओं और रैलियों के माध्यम से जनता को बताएं।
विज्ञापन

एआईसीसी सदस्य प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि देश की जनता मोदी और योगी की सरकार से त्रस्त हो चुकी है। वह अब बदलाव चाहती है। इसलिए 2019 के चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से आएगी। कार्यक्रम के आयोजक मुश्ताक गद्दी रहे। इस दौरान नरेंद्र मोहन सक्सेना, राजेंद्र सागर, विजय मौर्य, अवनीश बख्शी, योगेश जौहरी, अनीस सकलैनी, ननकू, सागर, हसन मोहम्मद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें