फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दिन में वनवे ही रहेगा घोड़ा बटालियन रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
अब दिन में वन-वे ही रहेगा घोड़ा बटालियन रोड
विज्ञापन

- ट्रायल सफल रहने पर यातायात पुलिस ने लिया फैसला

बरेली। कैंट क्षेत्र का घोड़ा बटालियन रोड अब वन-वे ही रहेगा। ट्रायल सफल रहने पर एसएसपी के निर्देश पर यातायात पुलिस ने यह फैसला लिया है। रात में वन-वे व्यवस्था खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

एसएसपी मुनिराज जी. के निर्देश पर यातायात पुलिस ने ट्रायल के तौर पर सप्ताह भर के लिए इस रोड को वन-वे किया था। इस दौरान सेटेलाइट चौराहा व अन्य मार्गों पर जाम नहीं लगा। बुधवार को एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार एसएसपी से मिले और प्रयोग कारगर बताया। इसके बाद इस व्यवस्था को स्थायी करने का फैसला लिया गया है। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि सुबह नौ से रात आठ बजे तक ये रोड वन-वे रहेगा। इस अवधि में बियावानी कोठी की ओर से वाहन सेटेलाइट चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। बाकी समय में दोनों ओर से वाहनों का संचालन किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें