बरेली। सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के राजनीति में उतरने और कांग्रेस में राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने के निर्णय का पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने स्वागत किया है। ऐरन ने कहा कि प्रियंका गांधी जब उत्तर प्रदेश समेत देश के विभिन्न हिस्सों में चुनाव प्रचार में उतरेंगी तो इसका देश व्यापी असर पड़ेगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल और भाजपा नेताओं की चिंता दोनों एक साथ बढ़ेंगे।
प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि गांधी परिवार ने देश के लिए कुर्बानियां दी हैं। इस परिवार के त्याग का देश के इतिहास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। देश को लंबे समय तक गांधी परिवार ने नेतृत्व दिया। फिर वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के अंदर देश की जनता पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की छवि देखती है। वह बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं। रायबरेली और अमेठी में चुनाव लड़ाने समेत राजनीति के हर पहलू की उनको गहरी समझ है। कांग्रेस कार्यकर्ता लंबे समय से उनको राजनीति में लाने की मांग कर रहे थे। कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बनने से कांग्रेसियों की इच्छा पूरी हो गई। राहुल और प्रियंका की ताकत से कांग्रेस केंद्र की सत्ता में दोबारा वापसी करेगी। बरेली लोकसभा सीट भी कांग्रेस जीतेगी।