फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

861 लाख से दूर होगी कालीबाड़ी और पुराना शहर की पेयजल समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कालीबाड़ी और पुराना शहर क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के लिए योजना का विस्तार किया जाएगा। बृहस्पतिवार को वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में 681.85 लाख रुपये की इस परियोजना का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

कालीबाड़ी क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को दुुरुस्त करने के लिए जल निगम ने 861.85 लाख रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया है। इसके तहत मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में दो हजार किलोलीटर की क्षमता का ओवरहेड टैंक बनेगा और 25.3 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। साथ ही 2156 लोगों को मुफ्त पेयजल कनेक्शन भी उपलब्ध कराए जाएंगे। बृहस्पतिवार को अपराह्न चार बजे मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल इस पेयजल योजना का शिलान्यास करेंगे। जलकल विभाग के एक्सईएन संजय कुमार ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत कालीबाड़ी, फाल्तूनगंज, सूफी टोला, रबड़ी टोला, शाहदाना और रामपुर बाग इलाके के उस क्षेत्र को लिया गया है, जहां अभी पाइपलाइन नहीं पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें