फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजुश्शरीया के छमाही कुल में जुटी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ताजुश्शरीया हजरत अख्तर रजा खां (अजहरी मियां) का छमाही कुल मनाया गया। इसमें बड़ी तादाद में मुरीदों और अकीदतमंदों ने शिरकत कर खिराजे अकीदत का नजराना पेश किया।
विज्ञापन

दरगाह आला हजरत स्थित खानकाह ताजुश्शरीया में शहजादे ताजुश्शरीया एवं शहर काजी मुफ्ती असजद रजा खां कादरी की सपरस्ती में छमाही के फातेहा की रस्म अदा की गई। शुरुआत सुबह कुरान ख्वानी व जिक्रो अजकार से हुई। दिन भर मजार शरीफ पर चादरपोशी और गुलपोशी के बाद शाम को नातो मनकबत की महफिल सजी। इसकी शुरुआत कारी शर्फुद्दीन ने तिलावते कुरान से की।
मौलाना शहजाद एवं मौलाना जाहिद ने ताजुश्शरीया की सवाने हयात पर रोशनी डाली। साथ ही उनकी तालीमात पर अमल करने की बात कही। शाम को 7:12 बजे कुल शरीफ की फातेहा हुई। जमात रजा मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान हसन खान (सलमान मियां) ने बताया कि ताजुश्शरीया की छमाही की फातेहा मदीना शरीफ के अलावा कई मुल्कों में मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें