फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 तक कर सकते हैं चैलेंज इवेल्यूशन को आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने चैलेंज इवेल्यूशन के ऑनलाइन आवेदन गुरुवार से शुरू कर दिए। छात्र 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। प्रति प्रश्नपत्र निर्धारित दो हजार रुपये की फीस भी ऑनलाइन जमा होगी। कॉपी का मूल्यांकन कुलपति द्वारा नामित दो मूल्यांकनकर्ताओं द्वारा कराया जाएगा।
विज्ञापन

चैलेंज इवेल्यूशन को लेकर छात्र परेशान हो रहे थे। विश्वविद्यालय ने अब आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। दोनों मूल्यांकनर्ताओं द्वारा दिए गए अंकों के औसत का अंतर अगर 15 फीसदी से कम हुआ तो अंकों में कोई बदलाव नहीं होगा और फीस जब्त हो जाएगी। अगर 15 फीसदी से ज्यादा अंतर मिलता है तो पुराने अंकों को दोनों मूल्यांकनर्ताओं के अंकों के औसत से बदल दिया जाएगा। जमा शुल्क में से पांच सौ रुपये काटकर बाकी 15 सौ रुपये वापस कर दिए जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर एनएन पांडेय ने बताया कि जिन छात्रों को दोबारा कॉपी चेक करानी है वे 31 तक हर हाल में आवेदन कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें