फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवकाश से धड़ाम हुई एटीएम सर्विस

विज्ञापन
विज्ञापन
70 फीसदी एटीएम पर लगे नो कैश के बोर्ड
विज्ञापन

दो दिन की छुट्टी से और चौपट हुआ कैश फीडिंग का सिस्टम

कैश के लिए एक से दूसरे एटीएम पर भटकती रही पब्लिक

अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। बैंक अधिकारियों और एजेंसियों की बेपरवाही से एटीएम सेवा का हाल लगातार खराब होता जा रहा है। शहर में आधे से ज्यादा एटीएम में पहले से कैश नहीं था, इधर दो दिन की छुट्टी के दौरान कैश फीडिंग न होने से हालात और ज्यादा खराब हो गए। शनिवार को करीब 70 फीसदी एटीएम में कैश नहीं था। इसके अलावा तमाम एटीएम तकनीकी खराबी से भी बंद पड़े हैं। इस वजह से लोग कैश के लिए इधर से उधर भटकते रहे।
एटीएम में काफी समय से कैश की किल्लत दूर नहीं हो पा रही है। बैंक अधिकारी इसके लिए एटीएम में कैश सप्लाई का कांट्रेक्ट लेने वाली एजेंसियों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। शहर के तमाम एटीएम या तो बंद पड़े हैं या फिर उनमें कैश नहीं है। इधर शनिवार और रविवार अवकाश से एटीएम सेवा और ज्यादा लड़खड़ा गई। करेंसी चेस्ट बंद होने से शनिवार को एटीएम में कैश की सप्लाई ठप रही। इससे करीब 20 फीसदी एटीएम और बंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को शहर के गिने-चुने एटीएम में ही कैश था। कैश के लिए परेशान भटकते ग्राहक बैंक प्रबंधन को कोसते दिखाई दिए। उनका कहना था कि बैंक अधिकारियों को ऐसा सिस्टम बनाना चाहिए ताकि छुट्टी में भी एटीएम कैशलेस न हाें। शनिवार को विकास भवन के सामने, गांधी उद्यान के पास, ईसाईयों की पुलिया और अक्षर विहार के पास बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम कैश न होने से बंद पड़ा रहा। एसबीआई का ईसाईयों के पास, पीलीभीत बाईपास पेट्रोल पंप के सामने सहित कई जगहों के एसबीआई के एटीएम में भी नो-कैश का बोर्ड लगा था। यही हाल तमाम दूसरे बैंकों के एटीएम का भी रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें