फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी दिवस पर कई हस्तियां सम्मानित

विज्ञापन
व्यापारी दिवस पर कई हस्तियां सम्मानित - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से स्थापना दिवस को व्यापारी दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर एक होटल में आयोजित समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की कई हस्तियों को सम्मानित किया गया।
व्यापारिक क्षेत्र में देवेंद्र खंडेलवाल, प्रदीप गोयल, राजीव सिंघल, राजनीति एवं समाज सेवा क्षेत्र में एडवोके ट अनिल कुमार व डॉ. प्रमेन्द्र माहेश्वरी, समाज सेवा के क्षेत्र से वरिष्ठ रंगकर्मी जेसी पालीवाल, शब्बू मियां नियाजी, शिक्षा के क्षेत्र से बरेली कालेज के प्राचार्य अजय शर्मा, पुलिस प्रशासन से व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ प्रभारी क्षेत्राधिकारी प्रथम कुलदीप सिंह को शाल ओढ़ाकर व प्रशस्ति पक्ष देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुरेंद्र रस्तोगी ने कहा कि अखिल भारतीय व्यापार मंडल एक राजनीतिक संगठन है और लंबे समय से व्यापारी समाज के हितों के लिए संघर्षरत है। संगठन की ओर से जीएसटी में संशोधन संबंधी मुुद्दे उठाए गए और आंदोलन किए गए, जिसके परिणामस्वरूप जीएसटी की विभिन्न धाराओं में कई संशोधन हुए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान महानगर अध्यक्ष सुधीर गोयल, महामंत्री मुकेश सिंघल, जिला महामंत्री योगेश सक्सेना, महानगर प्रभारी सैयद गौहर अली, सैयद सिराज अली, अश्वनी खेड़ा, संजीव वाधवा, सुरेन्द्र पटवा, समर शमसी, विवेक गोयल, नीरू भारद्वाज, प्रतिपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें