डॉ. वर्गीज कुरियन के जन्म दिवस पर हुई चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 तक के वर्ग में तनु वर्मा को सांत्वना और कक्षा 9 से 10 तक समृद्धि भारद्वाज को गन्ना डालीबाग, लखनऊ में दुग्ध मंत्री द्वारा चार जुलाई को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली कक्षा 6 से 8 तक वर्ग की आख्या सिन्हा को, कक्षा 9 से 10 तक प्राची वार्ष्णेय, कक्षा 11 से 12 तक रुचि सक्सेना को भी उन्हीं के साथ सांत्वना पुरस्कार मिलेगा।
दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ, बरेली के प्रधान प्रबंधक डॉ. डीके वर्मा ने बताया कि 26 नवंबर 2016 को संघ में डॉ. वर्गीज कुरियन के जन्म दिन को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के रूप में मनाया था। इस दौरान हुई प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कार सीडीओ ने दे दिया है।