बरेली।
कोहाड़ापीर स्थित हजरत कोहाड़ापीर शाह बाबा के उर्स में दूसरे रोज महफिल-ए-समां का आयोजन किया गया। इसमें कव्वालों की टोलियों ने बारी बारी से पूरी रात एक से बढ़ कर एक कलाम पेश किए। उर्स में शिरकत करने आए दूर दराज के अकीदतमंद भी लगातर बने रहे।
इस महफिल में मेरठ के इरफान सलीम, कुंदरकी के शमीम और बरेली के महताब नियाजी कव्वाल ने बुजुर्गों की शान में कलाम-ए-अकीदत का नजराना पेश किया। इस दौरान इंतजामियां के कमेटी के प्रबंधक चौधरी अहमद मियां के साथ पंडित राम निवास शर्मा, सलीम नूरी, बब्बू वाजिद, इस्लाम साबिर, महराब हुसैन, दिलशाद अंसारी, अफरोज मियां मुल्ला जी, डा. शोएब, सय्यद फकरे आलम, जुबैर खान, राम आसरे लाल, अर्पित अग्रवाल, इलियास अहमद आदि शामिल रहे। प्रबंधक ने बताया बुधवार को शाम में भी महफिले समां होगी।