फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खातों में 407 करोड़, फिर भी अटका विकास का पहिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पंचायत चुनाव सिर पर हैं, लेकिन क्षेत्र व जिला पंचायत सदस्य जनता से किए वादे पूरे नहीं कर पा रहे हैं। खातों में 407 करोड़ रुपये डंप पड़े हैं, फिर भी विकास का पहिया अटक रहा है। क्षेत्र पंचायतों के बैंक खातों में 370.85 करोड़ और जिला पंचायत के पास 36.39 करोड़ रुपये डंप हैं।
विज्ञापन

वित्त वर्ष में अब तीन माह बचे हैं। इतने कम समय में 407 करोड़ रुपये खपा भी दिए तो विकास कार्यों की गुणवत्ता प्रभावित होगी। ऐसी दशा में कई पंचायत प्रतिनिधि आसन्न चुनाव लड़ने से ही इन्कार कर रहे हैं। हालांकि, अफसर योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा का दावा कर रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक, जिला पंचायत को 15वें वित्त आयोग से 43.92 करोड़ रुपये अनुदान मिला है। इसमें से अब तक सिर्फ 38.42 फीसदी यानी 16.87 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। पांचवें वित्त आयोग से 29.93 करोड़ मिले हैं। इसमें से 68.78 फीसदी यानी 20.58 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। जिले में 15 क्षेत्र पंचायतें हैं।
इनकों 15वें वित्त से 38.94 करोड़ रुपये मिले हैं। इसमें से अब तक 47.69 फीसदी पैसा खर्च किया है। 5वें वित्त से मिले अनुदान के 1665.94 करोड़ रुपये में 78.96 फीसदी धनराशि खर्च की है। 350.50 करोड़ रुपये क्षेत्र पंचायतों के खातों में जमा हैं। 15वें वित्त आयोग में सर्वाधिक 3.86 करोड़ रुपये भोजीपुरा क्षेत्र पंचायत के पास डंप हैं। बिथरी चैनपुर के पास 2.54 करोड़, फतेहगंज पश्चिमी के पास 2.14 करोड़, नवाबगंज के पास 1.94 करोड़ और फरीदपुर के पास 1.88 करोड़ रुपये पड़े हैं।
विज्ञापन

पांचवें वित्त के सर्वाधिक 2.18 करोड़ रुपये फरीदपुर ब्लॉक में डंप हैं। नवाबगंज में 98.24 लाख, मीरगंज में 90.98 लाख, भोजीपुरा में 84.11 लाख और बिथरी चैनपुर ब्लाॅक में 73.38 लाख रुपये मौजूद हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें