फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सात दिनों से प्यासी 40 हजार की आबादी, आज करेंगे तालाबंदी

Thu, 30 May 2024 05:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
वार्ड-33 में नल पर लाइन लगा कर पानी भरती जनता: संवाद
विज्ञापन
बरेली। शहर में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। जलकल विभाग भले ही जलापूर्ति सुचारु होने का दावा कह रहा है, लेकिन हकीकत में कई इलाकों में पानी की आपूर्ति काफी समय से ठप है। वार्ड 33 वनखंडीनाथ मंदिर और जोगी नवादा में सात दिनों से पानी की आपूर्ति बाधित है। 40 हजार की आबादी को पानी नहीं मिल पा रहा है। आक्रोशित लोगों ने बृहस्पतिवार को पानी की टंकी और ट्यूबवेल में तालाबंदी करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

वार्ड 33 में जलापूर्ति नहीं होने से सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने के लिए महिलाओं की कतार लग रही है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि जेई की मिलीभगत से ऑपरेटर राजेंद्र निजी स्वार्थ साध रहे हैं। उन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति की जा रही है, जहां डेयरियां हैं। इस कारण से सात दिनों से 40 हजार की आबादी पानी के लिए तरस रही है। भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री सुरेश राठौर ने बताया कि जलकल विभाग के मुख्य अभियंता और एक्सईएन को इस मामले की जानकारी दी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।

आक्रोश में तोड़ी बाल्टियां, मांगेंगे पानी की भीख
पानी के संकट से अब लोगों का सब्र टूट रहा है। बुधवार को लाइन में लगे कई लोगों ने परेशान होकर बाल्टियां तक तोड़ दीं। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार तक इसका समाधान नहीं हुआ तो तालाबंदी करेंगे। साथ ही, जिनके घरों में निजी बोरिंग है, वहां जाकर पानी की भीख मांगेंगे।
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में भी परेशानी
नवादा शेखान, कटरा चांद खां, सूफी टोला, घेर जाफर खां, मीरा की पैठ, बजरिया इनायतगंज, कांकरटोला, मुन्ना खां की नीम, रबड़ी टोला, हजियापुर, बिहारीपुर, सिविल लाइंस, कुतुबखाना, कुमार टॉकीज, स्वालेनगर, जखीरा, डोमनी वाली मस्जिद, कोहाड़ापीर, शाहबाद, भूड़, बानखाना, मुंशीनगर, परवानानगर, बिहारकला।

प्यासे मरने की नौबतपानी की किल्लत से हम प्यासे मर रहे हैं। मरना ही है तो लड़कर मरेंगे। अगर पानी की सप्लाई शुरू नहीं हुई तो भीख मांगकर आंदोलन करेंगे। - दीपक पाल

परेशानी बढ़ गई है। कोई सुनने को राजी नहीं है। जेई की मिलीभगत से डेयरी वाले इलाकों में जलापूर्ति की जा रही है। अधिकारी भी नहीं सुन रहे। - रामवीर राठौर

पानी आता नहीं है, कभी गंदा पानी आता है। नहाने व खाना पकाने के लिए पानी बाजार से खरीदना पड़ रहा है। कोई भी सुनने को राजी नहीं है। - यासमीन आसिफ
-
वर्जन
इसको दिखवाया जाएगा। जिन इलाकों में पानी की आपूर्ति ठप है, उसे शुरू कराया जाएगा। जहां गंदा पानी आ रहा है, उसको भी ठीक कराया जाएगा। सूफी टोला में हमने काम करवाया है। वहां पानी क्यों नहीं आ रहा, इसको भी दिखवाएंगे। अधिकारियों की मिलीभगत है तो इस पर भी कार्रवाई की जाएगी। - सौरभ श्रीवास्तव, महाप्रबंधक, जलकल

वार्ड-33 में नल पर लाइन लगा कर पानी भरती जनता: संवाद

वार्ड-33 में नल पर लाइन लगा कर पानी भरती जनता: संवाद

वार्ड-33 में नल पर लाइन लगा कर पानी भरती जनता: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें