फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिजली न आए तो मुख्यालय को सूचना देंगे चिकित्साधिकारी

Thu, 30 May 2024 05:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बिजली कटौती से कोल्ड चेन में रखी वैक्सीन के खराब होने का खतरा है। लिहाजा, स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी शुरू कर दी है। चिकित्साधिकारियों को कई घंटे बिजली आपूर्ति न होने की सूचना मुख्यालय को देनी होगी। अनदेखी पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

देहात क्षेत्र में संचालित कोल्ड चेन प्वाइंट में रखी वैक्सीन के खराब होने की आशंका जताते हुए चिकित्साधिकारी बिजली अफसरों को पत्र भेज रहे हैं। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेकर सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने सभी चिकित्साधिकारियों को पत्र भेजकर कहा है कि अगर कई घंटे बिजली कटौती हो रही है तो मुख्यालय को सूचना दें। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन ने ई-विन पोर्टल पर सभी केंद्रों की कोल्ड चेन देखी।
बताया कि आईएलआर में रखी वैक्सीन अभी तक खराब होने की सूचना नहीं है। बिजली कटौती देखते हुए सभी को सजग रहने के लिए कहा गया है। अगर किसी केंद्र पर एक दिन बिजली न आए तो वैक्सीन पास के कोल्ड चेन सेंटर पर भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें