फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 21 साल पहले में बेचे प्लॉट को दोबारा बेचकर हड़पे 40 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। वर्ष 2004 में बेचे गए प्लॉट को 2025 में दोबारा बेचकर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। इज्जतनगर थाने में महिला समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मीरगंज थाना क्षेत्र के गहवरा निवासी ओम प्रकाश ने इज्जतनगर थाना प्रभारी को बताया कि हुरहुरी गांव निवासी सुनील कुमार उनके पास आया और एक प्लॉट बिकने की बात बताई। सुनील उनको अपने भांजे रिठौरा के मोहल्ला इंद्रपुरी निवासी कमल के पास ले गया। कमल ने अपनी मां हरप्यारी, पिता नेतराम और भाई अजय कुमार से मिलवाया। तीनों ने धौरेरा माफी स्थित 793 वर्गमीटर प्लॉट बेचने का सौदा कर लिया। वर्ष 2024 में एग्रीमेंट के दौरान 20 लाख रुपये हरप्यारी को दिए।
इसके बाद 15 लाख रुपये और दिए। मई 2025 में हरप्यारी ने प्लॉट का बैनामा कर दिया। जब दाखिल खारिज कराने के लिए लेखपाल से रिपोर्ट मांगी गई तो पता चला कि हरप्यारी यह प्लॉट वर्ष 2004 में जनकपुरी निवासी युवराज को बेच चुकी हैं। हरप्यारी, नेतराम, अजय, कमल और सुनील पर धोखाधड़ी कर 40 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया। इज्जतनगर थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें