फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 37 वाहन पकड़े, 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
उप खनिज के अवैध परिवहन पर सख्ती, टीम को देखकर कई भागे
विज्ञापन

बरेली। उत्तराखंड से यूपी के जिलों में हो रहे उप खनिज के अवैध परिवहन पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार रात टीम ने अवैध तरीके से रेता, गिट्टी और बजरी लेकर आ रहे 37 ट्रक और डंपरों को पकड़ लिया। संबंधित वाहनों के स्वामियों पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
जिला खनन अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि बरेली-नैनीताल मार्ग के मुड़िया मुकर्रमपुर टोल पर वह सीओ बहेड़ी अरुण कुमार व टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। यहां से होकर 40-45 ट्रक और डंपर रेता, गिट्टी और बजरी निकल रहे थे। टीम को देखकर चालक वाहन लेकर भागने लगे। पीछा करके इनमें से 37 को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

सभी वाहनों को बहेड़ी मंडी में खड़ा कराया गया है। वाहन स्वामियों के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज कराया जा रहा है। इन सभी ट्रक और डंपरों में रेता, गिट्टी और बजरी ओवरलोड पाया गया।
विज्ञापन

खनन अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए ट्रक और डंपरों में से 25 वाहनों के चालक जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) लॉक कर मौके पर ही ट्रक और डंपरों को छोड़कर भाग गए। उन्होंने बताया कि जीपीएस लॉक करने वालों के विरुद्ध गुंडा और गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें