ये चालक यातायात नियमों की अनदेखी के चलते कई बार करा चुके हैं बसों का चालान
बरेली। रोडवेज के चालक भी यातायात नियमों को धता बता रहे हैं। नियमों का उल्लंघन कर बसों को दौड़ने वाले रुहेलखंड डिपो के 15 चालकों से अब 36 हजार रुपये की वसूली की जाएगी। सोमवार को एआरएम कार्यालय ने इन चालकों की सूची सार्वजनिक की।
ये चालक यातायात नियमों की अनदेखी के चलते कई बार बसों का चालान करा चुके हैं। इसके चलते रोडवेज को कोर्ट में 36 हजार रुपये का जुर्माना देना पड़ा है। इस राशि की वसूली अब चालकों के वेतन से की जानी है।
जिन चालकों के वेतन से वसूली होनी है उनमें मान सिंह, राजीव कुमार मिश्रा, राजेश द्वितीय, अमित, हरीश, फरमान, सोमेंद्र, अनिल दुबे, अतुल शर्मा, जयपाल, जसवंत, सुभाष, दिनेश, सुभाष चंद्र, अंकित शामिल हैं। एआरएम अरुण कुमार वाजपेयी ने बताया कि संबंधित चालकों के वेतन से कटौती के लिए अकाउंट विभाग को निर्देश दिए गए हैं। संवाद