फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 36 युवाओं से ठगी

Mon, 14 Sep 2026 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की मानस हेल्पलाइन में संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 36 युवाओं से ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने अलीगंज क्षेत्र के अमित कुमार शर्मा और विवेक शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले के मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव बरी खास निवासी प्रशांत कुमार पाठक ने सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय को शिकायतीपत्र देकर बताया कि अलीगंज के गांव शिवनगर नौगवां निवासी अमित कुमार शर्मा ने उनसे संपर्क किया था। अमित ने बताया कि गांव का ही विवेक शर्मा एनसीबी मानस हेल्पलाइन में सेंट्रल कम्युनिकेशन हेड है। वहां इंटरव्यू के जरिये संविदा पर भर्ती की जा रही है।
वहां नौकरी दिलाने का झांसा देकर आरोपियों ने आवेदन शुल्क के नाम पर प्रति अभ्यर्थी दो हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से जमा कराए। प्रशांत ने अपने व 35 साथियों के दस्तावेज विवेक शर्मा को भेजे और कुल 72,000 रुपये का भुगतान किया। इसके अलावा कैरेक्टर सर्टिफिकेट के लिए सभी से 250-250 रुपये लिए। जल्दी इंटरव्यू कराने के बहाने तीन किस्तों में 45 हजार रुपये वसूले।
विज्ञापन

तिरुवनंतपुरम जोन में तैनाती का किया था वादा
प्रशांत ने बताया कि आरोपियों ने अभ्यर्थियों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया। उसी के जरिये बात की। गूगल मीट के जरिये ऑनलाइन इंटरव्यू भी लिया। इसके बाद गूगल शीट साझा की गई, जिसमें अभ्यर्थियों को चयनित व रिजेक्ट दिखाया गया। चयनितों को तीन माह में ऑफर लेटर देकर तिरुवनंतपुरम जोन में तैनाती देने का वादा किया। लेटर नहीं मिलने पर संपर्क किया तो टालमटोल करने लगे। बाद में आरोपियों ने बताया कि बिना ज्वॉइनिंग के ही एक मई 2026 से सैलरी शुरू हो गई है। संदेह होने पर एक अभ्यर्थी ने सोशल मीडिया के जरिये मानस अधीक्षक से संपर्क किया। पता लगा कि विवेक शर्मा ने तीन-चार माह ही हेल्पलाइन में काम किया था। उसके सेवा से हटाया जा चुका है। अब फर्जीवाड़ा कर रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - हेमंत उपाध्याय, सीओ आंवला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें