फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: राजधानी समेत 36 ट्रेनें हुईं लेटलतीफी का शिकार

Wed, 17 Dec 2025 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोहरे की वजह से मंगलवार को बरेली होते हुए गुजरने वाली राजधानी एक्सप्रेस समेत लंबी दूरी की 36 ट्रेनों ने यात्रियों को इंतजार कराया।
विज्ञापन

14315 बरेली-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस को जंक्शन से तीन घंटे देरी से चलाया गया। यह गाड़ी छह घंटे की देरी से शाम 4:21 बजे दिल्ली पहुंची। 14316 दिल्ली-बरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस को भी दिल्ली से दो घंटे देरी से चलाया गया। यह गाड़ी चार घंटे की देरी से रात 1:20 बजे बरेली आई। 14242-41 नौचंदी एक्सप्रेस, 14208-07 पद्मावत एक्सप्रेस, 15716 गरीब नवाज एक्सप्रेस, 14650 सरयू-यमुना एक्सप्रेस, 13020 बाघ एक्सप्रेस, 15120 जनता एक्सप्रेस भी देरी से आईं।
12430 एसी सुपरफास्ट, 13010 दून एक्सप्रेस, 12370 कुंभ एक्सप्रेस, 12232-31 चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट, 22356 चंडीगढ़-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, 13308-07 गंगा-सतलुज एक्सप्रेस, 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल, 22454-53 राज्यरानी एक्सप्रेस, 12332 हिमगिरि एक्सप्रेस, 13152-51 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 15910-09 अवध-असम एक्सप्रेस, 15044 काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस, 20504 राजधानी एक्सप्रेस, 12318-17 अकाल तख्त एक्सप्रेस ने भी इंतजार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

15128-27 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 15006-05 देहरादून-गोरखपुर एक्सप्रेस, 22420 सुहेलदेव सुपरफास्ट, 14206-05 अयोध्या एक्सप्रेस भी देरी से आईं। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक सैय्यद इमरान ने बताया कि कोहरे के कारण कुछ गाड़ियां देरी से चल रही हैं। रेलवे की ओर से गाड़ियों के सुरक्षित और समयबद्ध संचालन के लिए सभी संभव उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन दिनों आरक्षित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा है। इसी कारण ज्यादाकर गाड़ियां फुल होकर चल रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें