फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेलीः 25 स्वास्थ्यकर्मी समेत जांच को भेजे गए 36 सैंपल

Tue, 14 Apr 2020 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
Corona in World - फोटो : ANI
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर के कोरोना संक्रमित परिवार मिलने के बाद चल रही स्क्रीनिंग में सोमवार को एक संदिग्ध केस मिला। इसका सैंपल लिया गया है। इसके अलावा सुभाषनगर के कोरोना संक्रमित युवक के चार परिजनों और 25 स्वास्थ्यकर्मी के अलावा हेल्पडेस्क पर संदिग्ध मिले छह लोगों समेत कुल 36 सैंपल लिए गए। देर रात उन्हें जांच के लिए लखनऊ केजीएमयू लैब में भेजा गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक सुभाषनगर में सोमवार को भी स्क्रीनिंग जारी रही। चार टीम ने 195 घरों का सर्वे किया। इसमें एक व्यक्ति संदिग्ध मिला, जिसका सैंपल लिया गया। अब तक 252 टीमों ने 26519 घरों का सर्वे किया है। रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 208 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। 53 सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। अन्य सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में चल रही स्क्रीनिंग में सोमवार को 49 संदिग्ध रोगियों में से छह के सैंपल लिए गए हैं।

होम क्वारंटीन किए जाने से पहले घर हुआ सैनिटाइज

कोरोना से संक्रमित युवक की चौथी और उसकी पत्नी की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें घर भेजने से पहले सोमवार की दोपहर ही घर को पूरी तरह सैनिटाइज कराया गया। मलेरिया विभाग की टीम ने डॉ. डीआर सिंह के नेतृत्व में समूचे इलाके को सैनिटाइज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें