फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फर्जी दस्तावेजों से 3.59 करोड़ का ऋण लेकर हड़पा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एचडीएफसी बैंक की बरेली शाखा में 3.59 करोड़ रुपये का ऋण घोटाला किया गया। करीब पांच साल बाद ये गड़बड़ी पकड़ में आई तो बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशांत सिंह ने एसएसपी से शिकायत की। आरोप है कि 12 लोगों ने बैंक कर्मियों और सत्यापन एजेंसियों की मिलीभगत से कूटरचित दस्तावेज के आधार पर होम लोन स्वीकृत कराकर हेरफेर की। कुल 21 लोगों के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक की शिकायत के अनुसार, जनवरी 2022 से मार्च 2023 के बीच ये ऋण स्वीकृत किए गए। धोखाधड़ी का पता तब चला जब ऋण लेने वालों ने समय पर किस्तों का भुगतान नहीं किया। बैंक ने उनके दिए गए निवास स्थानों पर जांच की तो वे वहां नहीं मिले और पते भी अधूरे पाए गए।
प्रशांत सिंह ने बताया कि एक संगठित गिरोह ने साजिश रचकर इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया। इसमें बैंक विवरण, पेंशन विवरण और आय प्रमाणपत्र जैसे फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल किया गया। बैंक के बिक्री कार्यकारी अधिकारी कुमार चेतन पर इन सभी 12 ऋण धारकों को ऋण दिलाने की प्रक्रिया पूरी करने का आरोप है।
विज्ञापन

सत्यापन एजेंसियों जैसे आईपी सिंह एंड एसोसिएट, एस्ट्यूट और संजय भार्गव कंपनी के कर्मचारियों ने भी गलत सत्यापन रिपोर्ट दी। इन सत्यापनकर्ताओं और बिक्री कार्यकारी ने मिलकर धोखाधड़ी की।

सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि बैंक अधिकारियों ने गड़बड़ी पकड़कर जो नाम दिए, उनके खिलाफ नामजद रिपोर्ट कराई गई है। अब पुलिस की विवेचना में अगर कुछ और आरोपियों के नाम सामने आए तो उन्हें भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें