फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

335 नए सैनिकों ने ली देशसेवा की शपथ

Sat, 17 Sep 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
जाट रेजीमेंट में शपथ कायक्रम
विज्ञापन
जाट रेजीमेंट सेंटर के परेड ग्राउंड में शुक्रवार को आयोजित भव्य परेड में सैन्य प्रशिक्षण पूरा कर चुके 335 नए सैनिकों ने देश के लिए मर-मिटने की शपथ ली। जाट के कमांडेंट ब्रिगेडियर आशीष नाथ झा की मौजूदगी में रेजीमेंट के धर्मगुरु ने नए सैनिकों को शपथ दिलाई। सैनिकों ने अपना पूरा जीवन भारतीय सेना के लिए समर्पित करने की वचनबद्धता प्रस्तुत की। ब्रिगेडियर आशीष नाथ झा ने हर सैनिक को अनुशासन में रहकर सैनिक मूल्यों और सैन्य धर्म का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जवान को सीखने की प्रवृत्ति सदैव बनाए रखनी चाहिए। सिपाही जितेंद्र सिंह को बेस्ट इन कैंप, राकेश कुमार को बेस्ट इन रिटेन, संदीप को बेस्ट इन तेज धावक, शिवशंकर को बेस्ट इन डब्ल्यूटी अवार्ड दिया गया। दीपक को बेस्ट इन रिटेन, संजीव कुमार को बेस्ट इन ड्रिल, मनीष को बेस्ट इन आईपीईटी, संजय को बेस्ट इन आईपीईटी एंड फायरिंग, संदीप लांबा को बेस्ट इन कैंप एंड ओवरऑल और शिवकुमार को ओवरऑल बेस्ट के साथ बेस्ट इन डब्ल्यूटी फायरिंग का अवार्ड प्रदान किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें